July 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रामीण की सतर्कता से विलुप्तप्राय पेंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू

, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा वन परिक्षेत्र हट्टा (सामान्य) अंतर्गत ग्राम परासपानी में एक विलुप्तप्राय वन्यजीव पेंगोलिन के घर में भटककर पहुंचने पर ग्रामीण की सतर्कता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से उसे सुरक्षित बचाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
  जानकारी के अनुसार 17 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम परासपानी निवासी श्री प्रशांत चौधरी ने वन विभाग को सूचना दी कि एक पेंगोलिन उनके घर में आ गया है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र हट्टा (सामान्य) के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और वन्यजीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय हट्टा लाया गया।

      इसके बाद उप वनमण्डलाधिकारी बालाघाट (सामान्य) एवं परिक्षेत्र अधिकारी हट्टा (सामान्य) की उपस्थिति में पशु चिकित्सा अधिकारी हट्टा डॉ. धर्मेंद्र गौतम द्वारा पेंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में वन्यजीव पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। पशु चिकित्सक की अनुशंसा के बाद पेंगोलिन को मानव व्यवधान से दूर निकटवर्ती आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।


     वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी वन्यजीव के आबादी क्षेत्र में आने की सूचना मिले तो उसे स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

अन्य ख़बरें

बालाघाट रेलवे स्टेशन में विधायक अनुभा मुंजारे के साथ ब्रासंस ने ज्ञापन सौंपा

Newsdesk

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक (इतिहास) पद पर चयनित सुश्री प्रशू गौतम का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में भव्य सम्मान

Newsdesk

यूजीसी नेट के बाद सहायक प्राध्यापक परीक्षा में बड़ी जीत, प्राशु गौतम बनीं सफलता की मिसाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading