July 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सरकार ने इंडियन स्टैंडर्ड टाइम प्रसार नेटवर्क शुरू किया

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को बेंगलुरु में रीजनल रेफरेंस स्टैंडर्ड लेबोरेटरी में ‘व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी’ पर आधारित ‘इंडियन स्टैंडर्ड टाइम’ (भारतीय मानक समय) प्रसार प्रदर्शन नेटवर्क का उद्घाटन किया।यह डेमोंस्ट्रेशन नेटवर्क, प्रिसिजन टाइम प्रोटोकॉल (पीटीपी) पर आधारित ‘व्हाइट रैबिट’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यूटीसी (एनपीएलआई) से जुड़े भारतीय मानक समय को सुरक्षित रूप से फैलाने में मदद करता है।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह बैंकिंग और वित्तीय बाजार, टेलीकॉम, बिजली सिस्टम, ट्रांसपोर्ट, डिजिटल गवर्नेंस और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों के लिए बहुत सटीक, सुरक्षित और मजबूत टाइम सिंक्रोनाइजेशन (समय का तालमेल) सुविधा देता है।इस नेटवर्क को उपभोक्ता मामले विभाग, सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मिलकर विकसित किया है।प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारतीय मानक समय का सटीक और सुरक्षित प्रसार देश के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में उभर रहा है।

मंत्री ने यह भी बताया कि उपभोक्ता मामले के विभाग ने सीएसआईआर-एनपीएल, इसरो, सेबी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), बीएसएनएल और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए आरआरएसएल बेंगलुरु और एनएसई चेन्नई के बीच भारतीय मानक समय के सुरक्षित प्रसार का वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।प्रह्लाद जोशी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), बेंगलुरु का दौरा किया। उन्होंने उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (सीएसआईआर-एनपीएल), इसरो और अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा रहे ‘भारतीय मानक समय प्रसार प्रोजेक्ट’ की प्रगति की समीक्षा की।

अन्य ख़बरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली कूच पर किसान, केंद्र पर दमन का आरोप

Newsdesk

राम मंदिर चंदा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के कदम का स्वागत, रविदास मेहरोत्रा बोले- सामने आएगी सच्चाई

Newsdesk

राजस्थान: टोंक में शराब की दुकान में घुसकर तेंदुए का हमला, तीन घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading