July 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रुकी पदोन्नतियों को मिली रफ्तार, केंद्रीय जेल के 30 तक अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत

जबलपुर। केंद्रीय जेल जबलपुर में लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को लेकर बड़ी पहल की गई है। जेल प्रशासन ने शासन के निर्देशों के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न संवर्ग के लगभग 25 से 30 अधिकारी एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
पदोन्नति प्राप्त करने वालों में 5 चीफ हेड वार्डर, 26 हेड वार्डर, उप जेल अधीक्षक तथा डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ फैक्ट्री जैसे पद शामिल हैं। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने से जेल प्रशासन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर केंद्रीय जेल प्रशासन ने सभी पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों को एकत्रित कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देंगे।
पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों ने भी शासन और जेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके कार्य के प्रति विश्वास और मेहनत का सम्मान है। केंद्रीय जेल परिसर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहा।

अन्य ख़बरें

तबादलों के बाद भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था, शहर की गलियों में कचरे के ढेर

Newsdesk

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में रिटेनिंग वॉल गिरने से तीन दबे, महिला की दर्दनाक मौत

Newsdesk

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बिहार के दूसरे नटवरलाल: पप्पू यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading