July 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तालाब में डूबने से युवक की मौत

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुनहरु (मोहसाम) में तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से देर रात तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सागर कोल (23) पिता फूलचंद्र कोल निवासी ग्राम गुनहरु के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सागर शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने बताया कि उसे आखिरी बार गांव के तालाब की ओर जाते हुए देखा गया था।
सूचना मिलने पर सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से तालाब में खोजबीन शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब 9:30 बजे सागर का शव तालाब से बरामद किया गया।
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सागर शौच के लिए तालाब किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

उड़ीसा से लाई जा रही 8.765 किलो गांजे की खेप जब्त, दो महिलाओं समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

स्कूल के 100 मीटर दायरे में बिक रहा था गुटखा-सिगरेट, बेलबाग पुलिस की कार्रवाई, ₹11 हजार का सामान जब्त

Newsdesk

हाई कोर्ट बार चुनाव: वोटर लिस्ट विवाद पर फैसला सुरक्षित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading