July 21, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ, भक्ति के रंग में रंगा डिंडौरी; जयघोष और पुष्पवर्षा से गूंजा नगर


डिंडौरी सी टाइम्स। जिला मुख्यालय डिंडौरी रविवार को पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया, जब भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। हर ओर “जय जगन्नाथ” के जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने के लिए उमड़े और इसे अपने जीवन का सौभाग्य मानते हुए धर्मलाभ अर्जित किया।
रथयात्रा का शुभारंभ पुरानी डिंडौरी तिराहा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान जगन्नाथ की आकर्षक रूप से सुसज्जित रथ पर स्थापना की गई, जिसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कॉलेज तिराहा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन गाते हुए, नृत्य करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर दिखाई दिया।
नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया। भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई तथा श्रद्धा भाव से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित हर आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया।
रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का मानना था कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने रथ की रस्सी थामी और पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कई श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भगवान के दर्शन और रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे।
रथयात्रा के दौरान इस्कॉन संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। संस्था के स्वयंसेवक पूरे मार्ग में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सहायता करते नजर आए। भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन ने पूरे आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के बेहतर समन्वय के चलते पूरी रथयात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
भगवान जगन्नाथ की इस भव्य रथयात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजन केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं होते, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करते हैं। डिंडौरी में निकली इस ऐतिहासिक रथयात्रा ने श्रद्धालुओं के मन में गहरी आध्यात्मिक छाप छोड़ी और पूरा नगर देर तक “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंजता रहा।भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में कलेक्टर डिंडौरी अंजू पवन भदौरिया सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

आईएएस तुकाराम मुंडे से मिलीं काजल अग्रवाल, बोलीं-देश को आप जैसे लोगों की जरूरत

Newsdesk

‘शार्क टैंक इंडिया’ की नए अंदाज में वापसी, मेकर्स ने लॉन्च किया ‘डोंट बी अ टोटा’ कैंपेन

Newsdesk

राम कपूर पर लगे आरोपों के बीच पत्नी गौतमी कपूर का समर्थन, बोलीं- बिना पूरी बात जाने फैसला न सुनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading