September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

8 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन का प्रदर्शन, डीईओ को सौंपा ज्ञापन


क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और ई-अटेंडेंस की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
जबलपुर। तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के बैनर तले रविवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचकर अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग से जुड़े लंबे समय से लंबित प्रशासनिक, वित्तीय एवं सेवा संबंधी मामलों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लंबित 12 वर्षीय क्रमोन्नति आदेश तथा उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान वेतनमान के आदेश जल्द जारी करने की मांग की गई। साथ ही प्रत्येक माह 12 एवं 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों के क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
संगठन ने प्रगत शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्राध्यापकों के लिए लागू ई-अटेंडेंस व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई। कर्मचारियों का कहना है कि एप में शनिवार का अवकाश प्रदर्शित नहीं होने तथा नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इस आधार पर जारी कारण बताओ नोटिस एवं क्रमोन्नति रोकने जैसी कार्रवाई तत्काल निरस्त करने की मांग की।
इसके अलावा शासन के निर्देशों के बावजूद लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, जनशिक्षकों एवं बीएसी का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को जारी करने तथा 30 एवं 35 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सहायक शिक्षकों और शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जल्द जारी करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
इस अवसर पर रत्नेश मिश्रा, एस.के. प्रधान, के.के. डेहरिया, अभिषेक मिश्रा, राजभान हल्दकर, राजकुमार सिंह, माधव पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading