July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तालाब में नहाने गई दो महिलाएं डूबी,ग्रामीण युवक ने एक को बचाया, संपत्तियां उद्दे कि मौत

डिंडोरी सी टाइम्स । जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरछा में से एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में नहाने के दौरान दो महिलाएं गहरे पानी में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगाकर एक महिला की जान बचा ली, लेकिन दूसरी महिला को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरछा में एक परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपत्तियां उद्दे और लक्ष्मीबाई उद्दे पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान दोनों महिलाएं गांव के तालाब में नहाने चली गईं। बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक संपत्तियां उद्दे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। उन्हें डूबता देख लक्ष्मीबाई ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका हाथ पकड़ने के दौरान वह भी अपना संतुलन खो बैठीं और दोनों महिलाएं गहरे पानी में फंस गईं।
दोनों महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इसी बीच गांव के युवक नोहर सिंह ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद वह लक्ष्मीबाई को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा, लेकिन तब तक संपत्तियां उद्दे गहरे पानी में डूब चुकी थीं। ग्रामीणों ने उन्हें तलाशने की कोशिश की, जहाँ काफी देर के बाद सफलता मिली जबतक महिला की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और जलाशयों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर दिया है। बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर बढ़ जाता है और कई स्थानों पर गहराई का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
वहीं, गांव के युवक नोहर सिंह की बहादुरी की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। यदि उन्होंने समय रहते साहस नहीं दिखाया होता, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि नोहर सिंह ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक महिला की जान बचाई है।

अन्य ख़बरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, सीईओ चयन के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया

Newsdesk

रामनगर थाना के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

छात्रों की गूंज अभियान के तहत अनूपपुर में छात्र संवाद एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading