July 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अब तक दस

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार की विशेष व्यवस्था

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं बांस वादक विक्रम यादव के उपचार की विशेष व्यवस्था की गयी है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विक्रम यादव के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा राज्य सरकार की ओर से बेहतर उपचार और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, संस्कृति मंत्री ने राजनांदगांव कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी चर्चा कर विक्रम यादव के उपचार पर विशेष ध्यान देने, सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं भी राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं।

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वानरायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित राज्य के अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंगलवार को चयनित अभ्यर्थियों से सौजन्य मुलाकात के दौरान साय ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन केवल अभ्यर्थियों और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा समाज और राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम है तथा अधिकारियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा का अवसर ईश्वर का आशीर्वाद और समाज का विश्वास है।

गुरुचेला विवाद में किन्नर की गला दबाकर हत्या, आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरु-चेला परंपरा को लेकर हुए विवाद में एक किन्नर की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे के भीतर आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस के अनुसार सकरी थाना में अपराध क्रमांक 684/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में पता चला कि मृतक तन्नू खान, वर्षा जान और मीरा उर्फ आशीष आपस में गुरु भाई थे। वर्षा जान 17 जुलाई को दिल्ली से बिलासपुर आई थी और पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में ठहरी थी।जांच में सामने आया कि 20 जुलाई को तीनों जोकी स्थित मीरा के घर गए, जहां रिया उर्फ राकेश (24), निवासी सेमरचुवा बरेला, जिला मुंगेली भी उनके साथ पहुंचा। बाद में सभी ने शराब और मछली का सेवन किया। इसी दौरान किन्नर समाज की गुरु-चेला परंपरा को लेकर तन्नू खान और रिया के बीच विवाद शुरू हो गया।

यूसीसी विधेयक के विरोध में सदन से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी : आरिफ मसूद

भोपाल, विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को कहा कि मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के विरोध में उनकी लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क तक जारी रहेगी। श्री मसूद ने विधानसभा में विधेयक का विरोध दर्ज कराने के बाद भोपाल के यादगार शाहजहॉनी पार्क में समर्थकों, बुद्धिजीवियों और मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यूसीसी विधेयक लेकर आई है। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता तथा किसी भी धर्म को मानने, उसका पालन करने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है।

सूबेदारउप निरीक्षक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के 27 जुलाई को दस्तावेज़, चरित्र एवं मेडिकल परीक्षण

भोपाल, मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष-2025 के अंतिम परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ परीक्षण, चरित्र सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया 27 जुलाई को प्रदेश के चार नोडल केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चयन मंडल भोपाल द्वारा अंतिम परिणाम जारी किए जाने के बाद नियुक्ति संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इससे संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, आवश्यक निर्देश एवं अन्य जानकारी चयन मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपाल जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षण पुलिस उपायुक्त (नगरीय पुलिस) कार्यालय भोपाल, इंदौर जिले का पुलिस उपायुक्त (नगरीय पुलिस) कार्यालय इंदौर, ग्वालियर जिले का पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर तथा जबलपुर जिले का पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में किया जाएगा।
यूक्रेन में रूसी हमले में देवरिया के नाविक अभिषेक की मौत, परिजनों ने शव लाने की मांग की

देवरिया, उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र के कारमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद(22) की यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रविवार रात रूसी हमले में मौत के बाद गांव में शोक का वातावरण है और परिजन शव लाने की मांग कर रहे हैं।घटना की सूचना यहां सोमवार की शाम परिजनों को मिली। बताया जाता हे कि अभिषेक निषाद पिछले महीने 10 जून को मुंबई की ओशन ग्रेस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मालवाहक जहाज गोल्डन लिओ पर डेक कैडेट के रूप में नौकरी पर गए थे। जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था।अभिषेक के पिता कौशल निषाद ने बताया कि 19 जुलाई की शाम काला सागर में ओडेसा तट के निकट जहाज पर रूसी सेना ने तीन मिसाइलों से हमला किया। जहाज पर 18 लोग सवार थे, जिनमें अभिषेक समेत कई लोग लापता हो गए। सोमवार शाम कंपनी के एजेंट ने फोन कर अभिषेक की मौत की जानकारी दी।

बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर ,उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर की साइबर अपराध थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लैपटॉप, चार स्मार्टफोन और चार की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का खुलासा हुआ है।
मंगलवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, गत सोमवार को संकलित अभिसूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों अमिरुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन और मुशीर अंजुम पुत्र नुरुल हसन को नोएडा से गिरफ्तार किया गया।साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा एवं आईटी एक्ट की धारा 66D के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और पुलिस की बड़ी छापेमारी, चेयरमैन का इस्तीफा ,परीक्षा एजेंसी पर भी कार्रवाई

रांची, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के कार्यालय में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान पूरे जेपीएससी कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सिटी एसपी के नेतृत्व में कई डीएसपी, इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।जेपीएससी में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर जांच एजेंसियां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेपीएससी के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी ने जेपीएससी की पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, 14वीं जेपीएससी परीक्षा आयोजित कराने वाली एजें टीडीपीएल से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई और उसके कार्यालय को सील कर दिया गया।ज्ञातव्य है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे थे। विशेष रूप से कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था। इस मामले की शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी की गई थी।
पांच करोड़ के चोरी के वाहनों का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

अलवर, राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर और भारी वाहनों की चोरी करके उन्हें काटकर कबाड़ के रूप में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।बानसूर और हरसौरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत के वाहन, ट्रेलर के हिस्से, दो पिकअप, एक हाइड्रा क्रेन, बोलेरो, तीन मोटरसाइकिलें, गैस कटर, ऑक्सीजन एवं एलपीजी सिलेंडर सहित भारी मात्रा में कटाई के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित दल ने गांव गुवाड़ा में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत उर्फ गोलू, विक्रम कुमार, प्रकाशचंद, सुनील कुमार, मोनू वर्मा और राहुल कुमार शामिल हैं।

हिमाचल में भारी बारिश से 18 मकान, स्कूल भवन और गौशालाएं बहीं

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश से व्यापक तबाही हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बोह घाटी के स्पैदा और गढ़गूं गांवों में 18 मकान, नौ गौशालाएं और एक प्राथमिक विद्यालय का भवन बह गया, जबकि आठ मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आ गये।प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बारिश से आयी अचानक बाढ़ में 18 मकान पूरी तरह नष्ट हो गये। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।शाहपुर के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए प्रभावित क्षेत्र रवाना हो गये हैं। उन्होंने कहा कि डिब्बा और मनेड़ नाले के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। बचाव एवं राहत कार्यों में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर भेजी गयी है।

 

 

अन्य ख़बरें

कोलकाता में फिर डराने लगा कोरोना,अस्पताल में भर्ती हुए 4 मरीज

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के अस्पताल में सोनम वांगचुक से की मुलाकात

Newsdesk

गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading