July 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

NEET पेपर लीक, जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में NSUI उमरिया ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला


उमरिया भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन देशभर में लगातार सामने आ रहे NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज तथा छात्रों के समर्थन में आयोजित आंदोलन के दौरान हमारे नेता, नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के निर्देशानुसार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी के नेतृत्व में रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय, उमरिया के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
*पेपर लीक ने छात्रों का भविष्य बर्बाद किया, जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला — कृष्ण कांत तिवारी*
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने में पूरी तरह विफल रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने पहुंचे हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हैं तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसरीन बानो, आकाश द्विवेदी (विधानसभा अध्यक्ष, बांधवगढ़), रोहनी श्याम (जिला सचिव), अनुज वर्मा (कॉलेज अध्यक्ष, रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय), खुशी मोगरे (कॉलेज अध्यक्ष, आदर्श महाविद्यालय), नावेद अंसारी (कार्यवाह अध्यक्ष), आंचल चौधरी (कॉलेज सचिव), अर्पिता तिवारी (कॉलेज सचिव), साक्षी राव शर्मा, मीनू, मीनाक्षी, मितेंद्र बैगा, मुकेश यादव, ओम असाटी, श्रेयांस सेन, रोहित रावत, पुनीत सिंह, विकाश कोल सहित NSUI के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

*पीएम स्वनिधि  15 और 25 हजार का ऋण चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा क्रेडिट कार्ड*

Newsdesk

बालाघाट की बेटी निकिता जैतवार का PSC 2023 में चयन, बनीं सहकारिता विस्तार अधिकारी

Newsdesk

फ्रीज बैंक खातों के मामले में ईडी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट के कोषाध्यक्ष को समन भेजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading