वारासिवनी (बालाघाट): जिला बालाघाट, ब्लॉक वारासिवनी के ग्राम बोदलकसा की होनहार बेटी निकिता जैतवार ने लोक सेवा आयोग (PSC 2023) की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर सहकारिता विस्तार अधिकारी (Cooperative Extension Officer) के पद पर चयनित होकर अपने गाँव, परिवार और संपूर्ण जिले का नाम रोशन किया है।
निकिता के पिता श्री सेक्सी जैतवार एवं माता श्रीमती बीना जैतवार हैं। निकिता ने अपनी इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विशेष रूप से अपनी मौसी श्रीमती ममता चौहान को दिया है, जिन्होंने उनकी पढ़ाई और तैयारी के हर पड़ाव पर एक मजबूत संबल व मार्गदर्शक बनकर निरंतर उनका पूर्ण सहयोग किया।
निकिता की इस उपलब्धि से ग्राम बोदलकसा और वारासिवनी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 💐


