24.2 C
Jabalpur
July 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

ढाका,  बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सूत्रों ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पद छोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसकी अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी।मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति पद संभाला था और जुलाई 2024 के बड़े प्रदर्शनों के बाद भी अपने पद पर बने रहने वाले देश के एकमात्र शीर्ष संवैधानिक पदाधिकारी हैं।बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ‘द डेली स्टार’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति इस साल मई में इलाज के लिए लंदन गए थे। इस दौरान उनकी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को इस बातचीत की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रपति से पद छोड़ने को कहा गया।हालांकि, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह फोन बातचीत ही इस्तीफे का एकमात्र कारण नहीं है और पूरा मामला इससे कहीं अधिक जटिल है।’टाइम्स ऑफ बांग्लादेश’ के अनुसार, राष्ट्रपति के करीबी एक सूत्र ने दावा किया है कि शहाबुद्दीन 31 जुलाई तक इस्तीफा दे सकते हैं और इसके बाद ढाका के गुलशन स्थित अपने आवास पर स्थानांतरित हो सकते हैं।वहीं, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने फोन पर बातचीत में इस्तीफे से इनकार नहीं किया, लेकिन इस विषय पर अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।राष्ट्रपति के संभावित इस्तीफे की खबर ऐसे समय सामने आई है जब बीएनपी नेतृत्व वाली सरकार अवामी लीग से जुड़े नेताओं पर कार्रवाई तेज कर रही है।

 

अन्य ख़बरें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का पहला पदक पक्का, लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचीं

Newsdesk

टैरिफ के जरिए अमेरिका कर रहा नया समझौता: ट्रंप प्रशासन

Newsdesk

अमेरिका बातचीत को तैयार ईरान गंभीर नहीं, फिलहाल उसकी हालत काफी खराब: रूबियो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading