26.3 C
Jabalpur
July 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिलाअधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 28 जुलाई को डाले जाएंगे वोट


जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के स्थगित हुए चुनाव के मामले में मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल ने बड़ा फैसला लिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मतदान के दौरान हुआ था विवाद
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने के बाद तत्कालीन मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी थी। इसके बाद उन्होंने चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

7 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित

मामले को लेकर मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की आपात बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के संचालन और आगामी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 7 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की गई है। समिति में प्रहलाद चौधरी को संयोजक और राजकुमार दुबे को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं संपूर्ण तिवारी, सुनील चौबे, अभय सिंह ठाकुर, प्रवीण चतुर्वेदी और अरविंद कुमार चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी

नवनियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय को निष्पक्ष, पारदर्शी और विवाद-मुक्त तरीके से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब 28 जुलाई को होने वाले चुनाव पर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों की नजर रहेगी। पिछले चुनाव में हुए विवाद के बाद इस बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Newsdesk

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

Newsdesk

अनूपपुर: नपा की अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई 8 दुकानों पर 2400 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading