26 C
Jabalpur
July 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चाय दुकान में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस जांच में जुटी

डिंडोरी। जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के समीप संचालित एक चाय दुकान में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं,
मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने के नही हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ लोग म्रतक की पहचान करने के लिए मौके पर पहुंचे हुए थे लेकिन म्रतक की पहचान नही हो सकी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की सुबह शव चाय दुकान के भीतर गंभीर अवस्था मे जमीन के ऊपर लेते हुए देखा गया था जिसकी सूचना चाय दुकान संचालक द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
घटना को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज हो गई क्योंकि मृतक के नाक और मुंह से खून निकलने की बात सामने आई है। हालांकि केवल इस आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति कई चिकित्सीय कारणों या अन्य परिस्थितियों में भी हो सकती है। इसलिए वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पशु चिकित्सालय कर्मी के द्वारा बताया गया की म्रतक सुबह तकरीबन 7 बजे तक जीवित रहा है जिसकी शिकायत कोतवाली में करने के बाद दुकान संचालक ने आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति की मौत हो चुकी थी

अन्य ख़बरें

आदिवासियों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा: विक्रांत भूरिया

Newsdesk

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिलवारा के नव-निर्मित थाना भवन का किया निरीक्षण

Newsdesk

सेवा सुशासन के 12 साल व कारगिल विजय गाथा विषय पर आयोजित प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार  के लिये प्रचार वाहन रवाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading