26 C
Jabalpur
July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नालों पर लगे हुए एस.टी.पी. प्लांट से फिल्टर होकर माॅं नर्मदा में जा रहा है एकदम साफ पानी – महापौर

ग्वारीघाट पहुंचकर महापौर ने किया औचक निरीक्षण
जबलपुर। जीवनदायिनी माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा उठाये गए कदम अब धरातल पर एक ऐतिहासिक मिसाल बन चुके हैं। माॅं नर्मदा के किनारे नालों पर स्थापित एस.टी.पी. प्लांट का महापौर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी प्लांट्स पूरी तरह संचालित और संतोषजनक स्थिति में पाए गए।
निरीक्षण के दौरान नावघाट और खारी घाट से पानी के सैम्पल लेकर मौके पर ही जाँच की गई। जाँच रिपोर्ट में माँ नर्मदा में मिलने वाला पानी मानकों पर बिल्कुल खरा और दुरुस्त निकला। जबलपुर अब देश का ऐसा पहला शहर बन गया है, जहाँ गंदे नालों के पानी को शत-प्रतिशत फिल्टर करने के बाद ही माँ नर्मदा में प्रवाहित किया जा रहा है। नालों का दूषित जल अब अति-आधुनिक एसटीपी प्लांट की तकनीक से पूरी तरह साफ, निर्मल और सुरक्षित होकर माँ नर्मदा में समाहित हो रहा है।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया है कि शेष बचे अन्य सभी एसटीपी प्लांट्स का भी जल्द ही व्यापक निरीक्षण किया जाएगा। महापौर ने कहा कि माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं, हमारी आस्था और जीवन की आधारशिला हैं। यह गर्व की बात है कि जबलपुर नालों के पानी को पूरी तरह ट्रीट कर नर्मदा जी में प्रवाहित करने वाला पहला शहर बना है। हम इसके जल की निर्मलता और पवित्रता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य एवं जलप्रभारी दामोदर सोनी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के साथ अन्य तकनीकि टीम उपस्थित रही।

अन्य ख़बरें

आदिवासियों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा: विक्रांत भूरिया

Newsdesk

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिलवारा के नव-निर्मित थाना भवन का किया निरीक्षण

Newsdesk

सेवा सुशासन के 12 साल व कारगिल विजय गाथा विषय पर आयोजित प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार  के लिये प्रचार वाहन रवाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading