जबलपुर में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक, नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हर्षवर्धन सिंह अल्प प्रवास पर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद कदीर सोनी के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान शहर कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगर निगम चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष रूप से मंथन किया गया। हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना पार्टी की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा।
बैठक में दिल्ली में हाल ही में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाने के प्रयास स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद कदीर सोनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद गुलाम हुसैन, पार्षद याकूब अंसारी, वकील अंसारी, गुड्डू नबी, विवेक अवस्थी, शमीम अंसारी “गुड्डू”, अकबर खान, सैयद ताहिर अली, चांद कुरैशी, दिलीप साहू, पप्पू वसीम खान, शादाब अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, मुन्ना अग्रवाल, हसीब खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


