July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भूतपूर्व सैनिकों हेतु आयोजित किया गया  स्वास्थ्य शिविर


शहडोल 25 जुलाई 2026- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, शहडोल द्वारा विगत दिनों स्वास्थ शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शहडोल में किया गया। जिसमें ई.सी.एच.एस मोबाइल मेडिकल यूनिट, जबलपुर से एक डॉक्टर एवं 2 नर्सिंग स्टॉफ स्वास्थ परीक्षण हेतु उपस्थित रहें। इस स्वास्थ शिविर का लाभ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शहडोल में पंजीकृत शहडोल, उमरिया, अनुपपुर एवं डिण्डौरी के उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने प्राप्त किया। कर्नल अरूण शुक्ला (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी इसी तरह भूतपूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य हित के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

हॉकी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

Newsdesk

समाज का हर वर्ग मिलकर नशे के विरुद्ध जन जागरण का हिस्सा बने

Newsdesk

नगरपालिका धनपुरी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading