July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे मजदूर कांग्रेस की जनसंपर्क यात्रा: कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, शीघ्र समाधान का दिलाया भरोसा


अनूपपुर,। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर द्वारा शनिवार, 25 जुलाई को मौहरी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में रेल कर्मचारी जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन दिया। रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण तथा मंडल समन्वयक के निर्देश पर आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के तहत संगठन लगातार रेलवे कॉलोनियों में पदयात्रा कर कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर रहा है। अभियान के माध्यम से रेल आवासों की स्थिति, वेतन संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों को संकलित कर पीएनएम, नॉन-पेमेंट एवं इंफॉर्मल बैठकों में उठाकर उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने कई महत्वपूर्ण मांगें संगठन के समक्ष रखीं। इनमें मौहरी, हरद एवं ध्रुरवासिन रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक मेंटेनर स्टाफ के लिए डीटीएम का स्थायी स्टोर एवं लंच रूम निर्माण, मौहरी रेलवे कॉलोनी में सड़क निर्माण, हरद रेलवे कॉलोनी के जर्जर आवासों के दरवाजे एवं खिड़कियों का प्रतिस्थापन, सभी संबंधित स्टेशनों पर नाली निर्माण तथा जोनल वर्क के माध्यम से रेलवे आवासों की मरम्मत प्रमुख रूप से शामिल हैं। कार्यक्रम में रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीआईसी प्रभारी लक्ष्मण राव, शाखा सचिव जयंतोदास गुप्ता, उपाध्यक्ष रामदास राठौर, ब्रांच काउंसिल सदस्य संतोष पटेल, मुख्य स्टेशन अधीक्षक मौहरी घनश्याम मीणा तथा मौहरी डीटीएम-1 एवं डीटीएम- 2 के ट्रैक मेंटेनर स्टाफ के साथ ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग एवं सिग्नल विभाग के रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading