July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान तिलवारा पुलिस पर हमला, दो आरक्षक बनाए गए बंधक


जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो आरक्षकों को बंधक बना लिया गया, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलने में सफल रहे। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा और दोनों आरक्षकों को सुरक्षित छुड़ाया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित ग्रामीणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे तिलवारा थाना पुलिस को ग्राम सीकरी में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मोटरसाइकिल से गांव पहुंचे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ते देख तीन पुलिसकर्मी वहां से निकल गए, लेकिन दो आरक्षक ग्रामीणों के कब्जे में आ गए। दोनों ने अपना परिचय पुलिसकर्मी के रूप में दिया, इसके बावजूद ग्रामीण उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं हुए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरक्षकों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार ग्राम सीकरी लंबे समय से अवैध कच्ची शराब के निर्माण के लिए बदनाम रहा है। यहां पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है और अवैध शराब बनाने के मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अब इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि गांव में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम बिना पूर्व सूचना के सादे कपड़ों में पहुंची थी। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर दोनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित थाने लाया गया। मामले में संबंधित ग्रामीणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading