July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हम फाउंडेशन भारत की कार्यशाला हुई आयोजित नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का किया गया समापन _यूनुस खान


बालाघाट__दिनांक 26 जुलाई दिन इतवार को अखिल भारतीय स्तरीय सामाजिक सांस्कृतिक संगठन हम फाउंडेशन भारत की हर साल की भांति इस साल भी कार्यशाला का आयोजन श्री साईं प्रसादम रेस्टोरेंट गोंदिया रोड बालाघाट में किया गया।
हम फाउंडेशन भारत मध्य प्रदेश के महासचिव यूनुस खान पप्पा भाई ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व आदरणीय निशिकांत चौधरी जी।और प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेशर इकबाल अली जी के मार्गदर्शन में हर साल प्रत्येक शाखा में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रदेश /प्रांत और राष्ट्रीय स्तर के प्राधिकारी सम्मिलित होते हैं ।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमेश  शंकर शर्मा जी नरसिंहपुर से पधारे  तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हम फाउंडेशन महाकौशल प्रांत के महासचिव मास्टर इंद्रपुरी गोस्वामी जी जबलपुर से पधारे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मास्टर  दिलीप वडीचार ने की स्वागत एवं अभिवादन भाषण जिला अध्यक्ष श्याम कौशल द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सभी सदस्य गण सम्मिलित हुए आए हुए अतिथि प्रमेश शंकर शर्मा ने जहां पर संगठन की मजबूती विस्तार के ऊपर प्रकाश डाला वहीं प्रकाश डालते हुए  कह की समाज में वे लोग खुशकिस्मत जो अपना समय देकर सेवा करते है। बालाघाट के इस कार्यक्रम में जो बैठे हुए हमारे सदस्य गन है भाग्यशाली हैं कि इनको ईश्वर ने समाज सेवा करने के लिए चयनित किया है ।यह सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता जो समय दान करें आर्थिक दान करें और समाज की खिदमत करते हैं हुए दूर बैठे जरूरत मंद पीड़ित व्यक्ति की मदद करने निकल पड़े।बदले में वह पुण्य हासिल कर अपने जीवन को गौरवानवित महसूस करते हैं। निश्चित तौर पर समाज में ऐसे लोगों की एक अलग पहचान होती है और वह समाज में दूर से पहचान लिए जाते हैं जिन्हें हम सब समाज सेवी कहते है।जिसके लिए बालाघाट जिला कोटि-कोटि  धन्यवाद का पात्र है  की बालाघाट हम फाउंडेशन  निरंतर आदिवासी क्षेत्रों में कंबल/ कपड़े /खाद्य सामग्री /वृक्षारोपण महिला जागृति/ स्वच्छता अभियान/नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर /प्रतिभा परीक्षा/टी बी मरीजों को गोद लेना/ कैदियों की रिहाई/गर्भ वती।महिलाओं के लिए सलाह और सुझाव की।संगोष्ठी बच्चों को स्कूल सामग्री रक्त दान शिविर/जिला न्यायालय के।विधि प्रकोष्ठ के साथ जनजागरण कानूनी सहायता के शिविर आदि अन्य कार्यक्रम कर गतिविधियों पर अपने प्रदेश में अलग पहचान रखता है ।जिसके लिए निरंतर ही बालाघाट हम फाउंडेशन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने सम्मानित भी किया जाता रहा है।
इसी प्रकार अपने उद्बोधन में महाकौशल प्रांत के महासचिव इंद्रपुरी गोस्वामी जी ने कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश में समाज सेवा के लिए ऐसा कार्य करें जिससे हमारे संगठन का और हमारे कार्यकर्ताओं का मान सम्मान होने के साथ ही अंतिम छोर में बसे हुए पीड़ित मानवता की सही खिदमत की जा सके सही सेवा उनको दी जा कर समाज सेवा के।मध्यम से राष्ट्र सेवा की जा सके। इसके लिए हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भाईचारा के साथ इस सामाजिक मुहिम में जन समुदाय को सम्मिलित कर पूरे जुनून के साथ काम करने की आवश्यकता है।
प्रदेश के महासचिव यूनुस खान ने आगे बताया कि संगठन का लक्ष्य समाज में विवाद नहीं संवाद स्थापित कर भाईचारा को बढ़ावा देना।है। नशा मुक्त समाज की स्थापना करना है।आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान सदस्यों ने किया ।
तथा आए हुए हमारे अतिथियों ने समाज में फैली नशे जैसी गंभीर समस्या की और लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कार्यक्रम के समापन पर सबको नशा मुक्त भारत के लिए शपथ दिलाई । संगठन के सभी सदस्यों को सभी पदाधिकारी को हम फाउंडेशन भारत की और से भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आभार पूर्व शाखा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप नेमां द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में हम फाउंडेशन के नियम के मुताबिक राष्ट्रगान आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। तथा सभी अतिथियों सहित सबके लिए भोजन की व्यवस्था की गई । इस कार्यक्रम में प्रदेश के।श्रेष्ठ जिला अध्यक्ष का प्रमाण पत्र और मोमेंटो श्याम कौशल को दिया गया ।तथा रबी अली का सम्मान उनके वॉलीवाल टीम में अंतर राष्ट्रीय चयन के लिए किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के महासचिव युनुस खान पप्पा भाई प्रांत के समग्र विकास प्रमुख संतोष कुमार असाटी प्रांतीय महिला सहभागीता सरिता पिल्लई जिला अध्यक्ष श्याम कौशल शाखा अध्यक्ष मास्टर दिलीप वडीचार महिला प्रमुख खुर्शीद कुरेशी उपाध्यक्ष शिल्पा राउत सचिव चीनू जैन कोषाध्यक्ष राजेश गांधी सुभाष गुप्ता संदीप नेमां शालू गांधी एजाज खान अज्जू भाई रूबी अली सीताराम लीलहारे सूबेदार तोमेश्वर रंहंगडाले  रूपाली राव गायत्री मेंरावी गिरधारी लाल जायसवाल छोटे लाल पांचे विजय गुप्ता अजय उके  सागर यादव मिश्रीलाल साहू हेमराज शर्मा प्रेमचंद सेवइंवार सुरेश टांक एडवोकेट जितेंद्र जैन आदि अन्य सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।आगामी १५ अगस्त को वारासिवनी जेल में।पौधारोपण करने का निर्णय जेलर अंजू गोस्वामी जी के निवेदन पर लिया गया।है।

युनूस खान

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading