July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

परसवाडा़- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मध्य प्रदेश के सभी 20 जनजातीय जिलों में जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से 21वीं सदी के जीवन कौशल के सफल क्रियान्वन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के नियमित क्रियान्वयन के लिए बालाघाट जिले के बैहर विकासखंड के पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैहर में  शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दो बैचों में दिनांक 24 जुलाई और 25 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों नरेश बघेल, लक्ष्मी ध्रुवे और लोकेश पटले के द्वारा प्रदान किया गया जिसमें प्रोग्राम मैनेजर सुधीर कुमार अग्रवाल के द्वारा  सहयोग प्रदान किया गया। पूर्व ब्लॉक मैनेजर अमित शुक्ला भी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में पिछले वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए तृतीय वर्ष के माड्यूल पर शिक्षकों की विस्तृत समझ विकसित की गई साथ ही जेंडर बदलाव , समता और समानता पर शिक्षकों के साथ गतिविधियों के माध्यम से चर्चा की गयी,साथ ही सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के प्रत्येक पहलुओं पर गतिविधि, डेमो एवं पी.पी.टी. के माध्यम से शिक्षकों की सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम पर समझ बनायी गयी। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में विकासखंड अधिकारी श्री  एन.के. वैद्य सर के द्वारा शिक्षकों को सक्षम जीवन कौशल विकास कार्यक्रम के उद्देश्य, कार्यक्रम की आवश्यकता, स्कूलों में सफल क्रियान्वयन और सक्षम के सभी बिंदुओं पर स्कूल में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया, साथ ही प्रशिक्षण के प्रथम और द्वितीय दिवस में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री दीपक तिवारी सर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण में ब्लॉक एकेडमिक कॉर्डिनेटर उर्मिला मेडम और रामकली धुर्वे मेडम उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य श्री नेमचंद पटले सर और स्कूल के शिक्षकों का विशेष सहयोग मिला।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading