July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत


गाज गिरने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, प्राकृतिक आपदा से पशुपालकों को भारी नुकसान
कोतमा उरतान। लगातार बदलते मौसम के बीच ग्राम पंचायत उरतान में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खुले मैदान में मौजूद करीब 10 से 12 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में मवेशियों को मृत देखकर स्तब्ध रह गए।
बताया जा रहा है कि मौसम में अचानक बदलाव के बीच आसमान में बादल छाए हुए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में खुले मैदान में मौजूद मवेशी आ गए। देखते ही देखते कई मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालकों में चिंता और शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा में मारे गए मवेशियों का तत्काल पंचनामा तैयार कराकर शासन के नियमानुसार पशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुधन ही कई परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है, ऐसे में एक साथ इतने मवेशियों की मौत से प्रभावित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक एवं पशु चिकित्सा अमले को दिए जाने की बात सामने आई है। अब ग्रामीणों को राहत एवं सहायता की कार्रवाई का इंतजार है।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading