July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह


जबलपुर। 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यालय मध्य भारत एरिया में कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस ऑपरेशन विजय की ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक है। इसी अभियान के तहत भारतीय सेना ने लद्दाख के कारगिल, द्रास और बटालिक सेक्टर की उन रणनीतिक चोटियों को दुश्मनों से मुक्त कराया था, जिन पर पाकिस्तानी सेना ने अवैध कब्जा कर लिया था।
16 हजार फीट से अधिक ऊंचाई, बर्फीले मौसम और बेहद कठिन परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प का परिचय देते हुए दुश्मन के मंसूबों को विफल कर दिया। इस युद्ध में 527 वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जबकि 1,363 जवान घायल हुए।
जबलपुर स्थित स्टेशन युद्ध स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वंद्रा, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, सेवारत सैन्यकर्मी, गणमान्य नागरिक और उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह का शुभारंभ ‘लास्ट पोस्ट’ की धुन के साथ हुआ। इसके बाद शहीदों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और निःस्वार्थ सेवा की गौरवशाली सैन्य परंपराओं को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वंद्रा ने कारगिल के अमर वीरों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीदों का अदम्य साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading