जबलपुर। मातागुजरी महिला महाविद्यालय में सोमवार को उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए “उद्यम विकास एवं कौशल विकास” विषय पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती चंचल शर्मा रहीं। उन्होंने छात्राओं को उद्यम शुरू करने से पहले आवश्यक कानूनी नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि किस प्रकार अपने कौशल का विकास कर सफल उद्यमी बना जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पाहवा एवं प्राचार्य डॉ. संगीता झाम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रीता मुखर्जी तथा सहसंयोजक श्रीमती स्वाती गुप्ता रहीं।
कार्यक्रम की सफलता में कला संकाय की अध्यक्ष डॉ. दीप्ति मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की सदस्य श्रीमती प्रभा पहारिया, अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, तथा डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में बीबीए, एलएलबी, बीकॉम, बीकॉम एलएलबी, विज्ञान एवं कला संकाय सहित विभिन्न संकायों की लगभग 50 छात्राओं ने सहभागिता कर उद्यमिता एवं कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रजविंदर कौर बंसल ने तथा आभार प्रदर्शन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रत्ना वर्मा ने किया।


