July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरसात में ढही आंगनवाड़ी की बाउंड्रीवाल, जर्जर भवन बना बच्चों की जान के लिए खतरा


कुरई – विकासखंड कुरई की ग्राम पंचायत मोहगांव सड़क स्थित आंगनवाड़ी भवन की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के बीच भवन की बाउंड्रीवाल गिर गई, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका और बढ़ गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई बच्चा मौजूद नहीं था।
ग्रामीणों के अनुसार आंगनवाड़ी भवन कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। भवन की छत कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होकर टूट रही है, दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और अंदर मलबा फैला हुआ है। अब बाउंड्रीवाल गिरने के बाद भवन पूरी तरह असुरक्षित नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही भवन का नियमित उपयोग नहीं हो रहा हो, लेकिन आसपास के बच्चे अक्सर परिसर में खेलते रहते हैं। ऐसे में भवन का कोई हिस्सा अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा परियोजना अधिकारी से मांग की है कि भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, इसे असुरक्षित घोषित कर शीघ्र ध्वस्त किया जाए तथा परिसर की घेराबंदी कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही यहां नए एवं सुरक्षित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

अन्य ख़बरें

रेत माफिया के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट की कार्रवाई; 5.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद

Newsdesk

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading