31.2 C
Jabalpur
July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

जबलपुर। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में अवैध रूप से संचालित भ्रूण लिंग परीक्षण (सेक्स डिटरमिनेशन) गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आर.के. अग्रवाल सेंटर तथा उससे जुड़े आधारताल स्थित एक्सीलेंस डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी कर दोनों केंद्रों को सील कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस द्वारा ‘गरिमा अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध डिकॉय ऑपरेशन चलाया। कई दिनों तक निगरानी रखने के बाद टीम ने ग्राहक बनाकर संदिग्ध केंद्रों पर डिकॉय भेजा और अवैध गतिविधियों की पुष्टि होते ही छापेमार कार्रवाई की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भ्रूण के लिंग परीक्षण के नाम पर ग्राहकों से हजारों रुपये वसूलते थे। पुलिस के अनुसार, लिंग परीक्षण के बाद परिणाम बताकर भ्रूण हत्या और अवैध गर्भपात जैसे मामलों में भी गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। संचालक डॉ. आर.के. अग्रवाल सहित इस अवैध गतिविधि में शामिल सभी कर्मचारियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस की तकनीकी और भौतिक जांच के दौरान कुछ अन्य डायग्नोस्टिक सेंटरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उन केंद्रों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

निगमायुक्त ने की सफाई, सीवर, पी.एम. स्वनिधि और राजस्व वसूली की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading