July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एकलव्य आवासीय विद्यालय में हुआ चयन, ग्राम नंदौरा में खुशी की लहर


छपारा* । शासकीय प्राथमिक शाला नंदौरा, जनशिक्षा केन्द्र नवीन हाईस्कूल विकासखंड छपारा के कक्षा 5वीं के छात्र *अमन गोनगे* ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है।
अमन आत्मज श्री वास्ते गोनगे एवं माता सुहागा गोनगे ने वर्ष 2025-26 में प्राथमिक शाला नंदौरा में नियमित अध्ययन करते हुए वार्षिक परीक्षा में *62% अंक* प्राप्त किए। इसी उपलब्धि के साथ उन्होंने *एकलव्य आवासीय विद्यालय* की प्रतियोगी परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
27 जुलाई 2026* को अमन ने *एकलव्य आवासीय विद्यालय घंसौर* में प्रवेश लिया।
अमन की इस सफलता पर शाला के शिक्षकों सहित पूरे ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने अमन के नियमित अध्ययन, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रामीणों का कहना है कि अमन की यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading