*शहडोल।* मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के संरक्षण एवं निर्देश में पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में दिनांक 08.07.2026 से दिनांक 31.07.2026 तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं ने प्रवेश हेतु प्रवेश मेले का आयोजन किया गया है । प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा हेल्प उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है जिसमें प्रवेश प्रभारी प्रो उत्तम सिंह, डॉ लवकुश दीपेंद्र, प्रो शुभांगी गुप्ता, प्रो अजय बैगा, डॉ. अर्चना जायसवाल ,डॉ तबस्सुम शेख,डॉ मुनौवर अली, श्री जसीम अहमद, डॉ सौरभ मदन द्वारा प्रवेश हेतु आए हुए नवीन छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों के के साथ साथ अन्य पाठ्येतर गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। नवीन प्रवेश में आज दिनांक तक स्नातक बी ए प्रथम वर्ष में 345 बी एस सी प्रथम वर्ष में 190 बी कॉम प्रथम वर्ष में 14 एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 225 प्रवेश हो चुके है । क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 31.08.2026 तक होना है अतः जिन छात्र छात्राओं ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है वो निर्धारित तिथि तक प्रवेश ले सकते है।


