July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं

समस्याओं के त्वरित निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश
शहडोल 28 जुलाई 2026:- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल संभाग के दूरदराज के क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी एवं विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए।
      जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर को शहडोल जिले के जैतपुर तहसील के ग्राम भटिया निवासी सिद्धार्थ शुक्ला और श्यामकली शुक्ला ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें उनकी मालिकाना हक की भूमि पर उन्हीं के परिजनों द्वारा खेती नहीं करने दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2026 को जमीन के विवाद में उनके परिजनों द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही है। आवेदक श्री सिद्धार्थ शुक्ला एवं श्यामकली शुक्ला ने कमिश्नर से सुरक्षा की मांग की गई। जनसुनवाई में श्री सिद्धार्थ शुक्ला की इस गंभीर शिकायत पर कमिश्नर ने एसडीएम जैतपुर से शिकायत के संबंध में वस्तुस्थिति से जानकारी ली तथा एसडीएम को निर्देश दिए कि वे गांव में जाकर आवेदकों के भूमि संबंधित विवाद का निराकरण कराए,पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा मुहैया कराकर  की गई कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में कमिश्नर को अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम गिराई खुर्द निवासी माया सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत गिराई खुर्द में पिछले कुछ दिनों से भीषण पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है, नलों में पर्याप्त दबाव नहीं होने से पानी की भारी समस्या हो रही है उनका कहना था कि ग्राम पंचायत गिराई  में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए जिस पर कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि गिराई खुर्द का निरीक्षण कर गांव में  पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिष्चित करें।

     जनसुनवाई में कमिष्नर को आवेदन देकर शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत जमुनिहा निवासी  बंधू सिंह ने बताया कि ग्राम नौजा मढा कि आराजी खसरा नम्बर 246/3 रकवा 9.099 जो बंधू सिंह के नाम पर राजस्व रिकार्ड दर्ज  है, विगत कई वर्षाें से  खेती काशतकारी करते चले आ रहे है,

जिसमें लोक बानकी योजना के तहत 2 हजार नीलगिरी के 5 वर्षों से पौधे रोपित है जो  कि 12 जुलाई 2026 को दंषू साहू उर्फ रामदास साहू  ग्राम गिरूईबडी द्वारा मेरे पट्टे आराजी में जबरन ट्रेक्टर से नीलगिरी के 2 हजार पौधो को जोत कर नष्ट कर दिया गया एवं गाली गलौज करने  लगा। उनका कहना था कि स्थल निरीक्षण कर संबंधित व्यक्ति के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए। जिस पर कमिश्नर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव, संयुक्त संचालक शिक्षा श्री उमेश धुर्वे सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading