25 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमानताल में दो वाहन चोर गिरफ्तार, 5 दुपहिया वाहन जब्त

जबलपुर। हनुमानताल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक 21 वर्षीय आरोपी और एक विधि-विवादित बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के 5 दुपहिया वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹6 लाख है, बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी, लूट, झपटमारी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंधी कैंप क्षेत्र में दबिश देकर फैजान उर्फ तोता (21) निवासी अंसार नगर, नई बस्ती, गोहलपुर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कटंगी बायपास, गोरखपुर, प्रेमसागर और बस स्टैंड क्षेत्र से मोटरसाइकिल एवं एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर कब्रिस्तान के पास छिपाकर रखी गई दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा सहित कुल चार वाहन बरामद किए गए।
जांच में बरामद एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी का मामला थाना माढ़ोताल तथा दूसरी स्प्लेंडर की चोरी का मामला थाना गोरखपुर में पहले से दर्ज पाया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि बरामद दो एक्टिवा के वास्तविक मालिकों की तलाश जारी है।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने एक 16 वर्षीय विधि-विवादित बालक को भी चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी सफ्फू उर्फ सरफराज के साथ गोरखपुर ब्रिज के नीचे खड़ी एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा जब्त कर बालक के विरुद्ध कार्रवाई की है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
वाहन चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी के वाहनों की बरामदगी में थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सादिक अली, विनीत श्रीवास तथा आरक्षक आदिल रजा और साजिद की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading