25 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य


जबलपुर। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत श्री गीता धाम, गौरीघाट में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सप्तम एवं अंतिम दिवस पर परम पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, वैराग्य, धर्म और संस्कारमय जीवन का संदेश दिया।

निष्काम भाव से करें भगवत आराधना
पूज्य महाराज ने कहा कि धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रत्येक साधक को भगवत आराधना के साथ निष्काम भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। भगवान की भक्ति तभी सार्थक होती है, जब जीवन में सेवा, समर्पण और सदाचार का समावेश हो।

श्रीमद्भागवत है भगवान का साक्षात् स्वरूप

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान का साक्षात् वाङ्मय स्वरूप है। जो श्रद्धा, विश्वास एवं भक्ति के साथ इसका श्रवण करता है, उसके जीवन से अज्ञान, भय और पाप का नाश होकर भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष से मिली जीवन की प्रेरणा

जगतगुरु श्रीनृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि सुदामा चरित्र सच्ची मित्रता, विनम्रता और निष्काम भक्ति का सर्वोच्च आदर्श प्रस्तुत करता है, जबकि परीक्षित मोक्ष का प्रसंग हमें जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करते हुए भगवान के नाम-स्मरण, सत्संग और कथा से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।

श्रद्धालुओं ने लिया कथा का आध्यात्मिक लाभ

इस अवसर पर पं. रोहित दुबे, पार्षद प्रतिभा विध्येश भापकर, अरविन्द तिवारी, श्रीराम पांडे, इंदु राजेन्द्र प्यासी, रेखा संतोष खम्परिया, गीता जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

नरसिंह मंदिर गीता धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव
नरसिंह मंदिर गीता धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को साकेत वासी महामंडलेश्वर स्वामी श्रीरामचन्द्र दास शास्त्री जी, श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य जी महाराज का श्रीविग्रह पादुका पूजन अर्चन परम पूज्य श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः 7 से 9 बजे तक गीता धाम में योगेश्वर भगवन, महादेव, गुरु समाधि पूजन सुबह 10 से 12 नरसिंह मंदिर में श्रीविग्रह पादुका पूजन अर्चन दोपहर में 2 बजे से गीता धाम में गुरु पूजन अर्चन आरती और महाप्रसादी में भक्त जनों से उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह श्री नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार, सनातन धर्म महासभा जबलपुर ने किया है।

अन्य ख़बरें

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading