July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेल लाइन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ी गेट खोलने की मांग लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद आशीष दुबे



जबलपुर। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने तथा भिटौनी रेलवे स्टेशन के पौड़ी गेट को पुनः खोले जाने की मांग की। इस दौरान बालाघाट सांसद भारती पारधी भी मौजूद रहीं।

सांसद आशीष दुबे ने रेल मंत्री को बताया कि जबलपुर-गोंदिया रेल मार्ग महाकौशल क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसके दोहरीकरण से यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी, माल परिवहन तेज होगा तथा जबलपुर से दक्षिण भारत, मुंबई और कोलकाता की ओर रेल संपर्क और अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने परियोजना को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।

उन्होंने भिटौनी रेलवे स्टेशन स्थित पौड़ी गेट लंबे समय से बंद होने के कारण स्थानीय नागरिकों, किसानों और स्कूली विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों का भी मुद्दा उठाया। सांसद ने जनसुविधा को देखते हुए गेट को पुनः शुरू करने का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में 231 किलोमीटर लंबी जबलपुर-गोंदिया रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना के लिए 5,236 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया जिले को लाभ मिलेगा।

परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर बड़े रेल पुल, कई मेजर एवं माइनर ब्रिज, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अंडरपास और फेंसिंग का निर्माण भी किया जाएगा। रेल लाइन के दोहरीकरण से मालगाड़ियों की आवाजाही तेज होने के साथ क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद आशीष दुबे के सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

अन्य ख़बरें

चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के 30 दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ, श्रावण मास में घर-घर गूंजेगा हरिनाम

Newsdesk

गढ़ा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 20 जुआरी गिरफ्तार; 84,870 रुपये और ताश की गड्डियां जब्त

Newsdesk

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में गरिमामय छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading