22.8 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर पुलिस ने एसटीएफ अधिकारी को किया गिरफ्तार

पटना,भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुर पुलिस ने एक एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर भरत तिवारी को गोली मारने का आरोप है। भरत की मां आशा देवी ने एसटीएफ अधिकारी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था।  शुक्रवार को जानकारी सामने आई कि आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। फिलहाल, इस अधिकारी के बारे में अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय होगा। परिवार ने एनकाउंटर में शामिल दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, बाद में एसडीपीओ राजेश शर्मा को पटना में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डीएसपी के तौर पर नई पोस्टिंग दिए जाने पर परिवार के लोगों ने असंतोष व्यक्त किया। इस मामले से जुड़े एक अन्य अधिकारी, जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश के बाद पद से हटाकर पटना मुख्यालय से अटैच कर दिया गया।

 

अन्य ख़बरें

उद्योगों की बिजली समस्याओं पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी का सीधा संवाद

Newsdesk

जिले के नागरिकों को मिलेगा सस्ती और किफायती  परिवहन सेवा का तोहफा

Newsdesk

सिवनी टोला टोल नाके को लेकर कांग्रेस और व्यापारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading