July 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबारी के घर पुलिस की दबिश, पति-पत्नी गिरफ्तार

43 बोतल, 818 पाव अंग्रेजी और 387 पाव देशी शराब सहित नकदी जब्त
जबलपुर। मदनमहल थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 43 बोतल, 818 पाव अंग्रेजी शराब, 387 पाव देशी शराब तथा शराब बिक्री से प्राप्त 6,150 रुपये नकद जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष जाखड़ एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि 29 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमनपुर कालीमठ निवासी बंटू विश्वकर्मा अपनी पत्नी रजनी विश्वकर्मा के साथ घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। घर का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। इस दौरान रजनी विश्वकर्मा ने अंदर से बताया कि उसका पति घर पर नहीं है।
पुलिस ने जब गेट खुलवाया तो छत से आवाज आने पर देखा कि बंटू विश्वकर्मा छत के रास्ते भागने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में रजनी ने स्वीकार किया कि उसने पति को छत पर छिपा रखा था। तलाशी के दौरान घर के पोर्च, सीढ़ियों और कमरों से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की नकदी भी जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बंटू विश्वकर्मा उर्फ ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा (50 वर्ष) और उसकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, बंटू विश्वकर्मा आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक हल्केराम भलावी, प्रधान आरक्षक बल्देव विश्वकर्मा, के.के. श्रीवास, आरक्षक बालाराम, आदित्य तथा महिला आरक्षक मंजरी और वैशाली की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी कर्मचारी संघ अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस
शपथ ग्रहण समारोह में वेतन-पेंशन का मुद्दा उठाने पर कार्रवाई

Newsdesk

सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति नीति को चुनौती

Newsdesk

पुलिस को देखकर रेत से भरी ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading