25.7 C
Jabalpur
July 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस को देखकर रेत से भरी ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक

जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर रेत से भरी ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। पुलिस ने मौके से रेत से लदी ट्रॉली जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पाटन थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की दोपहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गाडाघाट निवासी छुट्टू उर्फ रुस्तम ट्रैक्टर-ट्रॉली में हिरन नदी से अवैध रूप से रेत भरकर गाडाघाट नरवा होते हुए मिश्रान टपरिया की ओर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गाडाघाट नरवा स्थित शकील मंसूरी के घर के सामने घेराबंदी की। कुछ देर बाद सामने से रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक छुट्टू उर्फ रुस्तम ने ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर दिया और ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर खड़ी रेत से भरी ट्रॉली को जब्त कर लिया। आरोपी चालक के विरुद्ध अवैध रेत परिवहन का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

अन्य ख़बरें

तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद आईं कोलकाता, बताया- ‘यहां दोबारा आकर बहुत अच्छा लग रहा है’

Newsdesk

पुलिस के 8 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

Newsdesk

शहर के विकास कार्यो को मिल रही है नई गति – महापौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading