सिवनी – विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ श्रीमती वंदना कमलेश ,जिला जेल नगझर के जेल अधीक्षक श्री वर्मा एवं बाल सुधारालय गृह के पर्यवेक्षक नजीर अली द्वारा बाल सुधारालय गृह के 100 बंदियों की जांच करवाई गई जिसमें से एक बंदी हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाया गया एवं नगझर जिला जेल में 269 बंदियों की जांच की गई जिसमें से 3 बंदी हेपेटाइटिस बी के पॉजिटिव पाए गये।
शिविर के दौरान बंदियों को हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा उपचार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित जीवनशैली अपनाने एवं संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज दुबे द्वारा शिविर स्थल एवं जिला जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर में लैब टेक्नीशियन आशीष तिवारी एवं देवीदयाल डेहरिया, पीयर सपोर्टर आफरीन बानो, आईसीटीसी काउंसलर फौजिया अंजुम, जिला जेल में पदस्थ डॉ. शुभम शिवहरे, नर्सिंग ऑफिसर संदीप उइके सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग एवं जेल प्रशासन का अमला उपस्थित रहा।


