August 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला बाल सुधारालय गृह एवं जिला जेल सिवनी में हेपेटाइटिस बी एवं सी जांच शिविर आयोजित किए गए।


सिवनी – विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज दुबे के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ श्रीमती वंदना कमलेश ,जिला जेल नगझर के जेल अधीक्षक श्री वर्मा एवं बाल सुधारालय गृह के पर्यवेक्षक नजीर अली द्वारा बाल सुधारालय गृह के 100 बंदियों की जांच करवाई गई जिसमें से एक बंदी हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव पाया गया एवं नगझर जिला जेल में 269 बंदियों की   जांच की गई जिसमें से 3 बंदी हेपेटाइटिस बी के पॉजिटिव पाए गये।
शिविर के दौरान बंदियों को हेपेटाइटिस बी एवं सी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा उपचार के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित जीवनशैली अपनाने एवं संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज दुबे द्वारा शिविर स्थल एवं जिला जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर में लैब टेक्नीशियन आशीष तिवारी एवं देवीदयाल डेहरिया, पीयर सपोर्टर आफरीन बानो, आईसीटीसी काउंसलर फौजिया अंजुम, जिला जेल में पदस्थ डॉ. शुभम शिवहरे, नर्सिंग ऑफिसर संदीप उइके सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग एवं जेल प्रशासन का अमला उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में म.प्र.सिवनी जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रशांत श्रीवास्तव

Newsdesk

28 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद शिक्षिका श्रीमती अनु डेहरिया को दी गई भावभीनी विदाई, नम आंखों से दीं शुभकामनाएं

Newsdesk

नूतनकला निकेतन में स्व. मोहम्मद रफी को सारेगमप संगीतमयी श्रद्धाजंलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading