August 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

न्यू स्टेला हायर सेकेंडरी स्कूल जैतहरी में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, 609 लोगों ने लिया संकल्प


खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दिया नशामुक्त भारत बनाने का संदेश
अनूपपुर । मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत शनिवार को न्यू स्टेला हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, लहरपुर (जैतहरी) में नशा मुक्ति शपथ एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 609 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खेल) अंशुमन यादव, संयुक्त संचालक  बालू सिंह यादव सहित खेल संचालनालय भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा कलेक्टर अनूपपुर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक  विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी  जगनाथ मरकाम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्रीकृष्ण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक विकासखंड समन्वयक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी, नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा प्रेरक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में “नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो”, “नशे से दूरी है जरूरी”, “हमने मन में ठाना है, नशामुक्त भारत बनाना है” जैसे नारों का सामूहिक उद्घोष किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर विनीत जोसेफ, प्राचार्य श्रीमती दीप्ति जोसेफ, शिक्षिका श्रीमती सुधा जैन, सुश्री खुशबू भगत एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती सुधा जैन ने कहा कि विद्यालय परिवार इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा तथा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रेरक नारों का नेतृत्व दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने किया।

अन्य ख़बरें

कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन
मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के घर किया भोजन

Newsdesk

परिवार प्रबोधन से ही समाज की उन्नति संभव- विधायक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading