25.6 C
Jabalpur
August 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शाजापुर से भटका बालक जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

जबलपुर। एमपी के  शाजापुर निवासी 12 वर्षीय बालक घर वालों को बिना बताये किसी ट्रेन में बैठकर जबलरपुर स्टेशन पहुंच गया. जहां पर जीआरपी स्टाफ को अकेले में मिला, जिस पर जीआरपी ने संवेदनशीलता व बालक की सुरक्षा को सर्वोपरि करते हुए उससे पूछताछ की और उसके परिजनों को बालक के संबंध में जानकारी दी।
थाना जीआरपी जबलपुर स्टाफ को एक बालक अभिराज सिंह जादौन (उम्र 12 वर्ष), निवासी गणेश कॉलोनी, थाना सुजालपुर, जिला शाजापुर रेलवे स्टेशन जबलपुर में अकेले मिला जिस को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाना जीआरपी जबलपुर लाया गया। बालक घर से बिना बताए भटककर जबलपुर पहुंच गया था।

थाने में बालक से सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की गई तथा मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर उन्हें थाना बुलाया गया। बाद बालक के पिता शैलेन्द्र सिंह जादौन एवं मामा गजेन्द्र सिंह थाना जीआरपी जबलपुर उपस्थित हुए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अन्य ख़बरें

*ब्रिटिश कालीन पुल मार्ग हुआ जर्जर, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

Newsdesk

*नदी-नालों के बीच लगे 33 केवी लाइन के पोल पर उठे सवाल

Newsdesk

जनपद पंचायत बैहर के सभागार में आयोजित हुआ “प्रस्फुटन शक्ति संचय” विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading