26.4 C
Jabalpur
August 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संवाद योजनांतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का विकासखण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण बिछिया में संपन्न
नर्मदा की पुकार


साकिर खान, मंडला। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बिछिया जिला मंडला के जनपद पंचायत सभागार में संबाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिला समन्वयक सुशील बर्मन जी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मंडला  विकासखंड समन्वयक़ कीर्ति कुरील की उपस्थिति में
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती पूजन एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत मधुर गीत से किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आमंत्रित सभी अतिथियों को फूल माला से स्वागत किया गया।
तत्पश्चात विकासखंड समन्वयक कीर्ति कुरील  ने सभी उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को अतिथियों परिचय करवाया एवं उपस्थित अतिथियों को आयोजित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी  (रूपरेखा) बताई। इसके बाद उपस्थित अतिथि प्रहलाद धुर्वे सामाजिक कार्यकर्ता शिशु मंदिर प्राचार्य,, रामसनेही यादव उप सरपंच मेढताल, ब्लॉक समन्वयक आबिद खान प्रधानमंत्री आवास,    पुलिस थाना बिछिया से प्रधान आरक्षक कमलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह परते, द्वारा नशे से दूरी है जरूरी विषय पर गहन चर्चा की गई व वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन नशे से बढ़ रही जनहानि के विषय में लोगों को अवगत कराया गया वह नशे से दूरी है जरूरी विषय पर चर्चा की गई ने व उपस्थित प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की तथा निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों में जन सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने की सलाह दी। कार्यक्रम के प्रथम औपचारिक सत्र में  विकासखंड समन्वय कीर्ति कुरील द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद  विस्तृत रूप से चर्चा की गई वह विकासखंड में जन अभियान परिषद के माध्यम से होने वाली योजना एवं शासन और समाज के बीच में सेतु के रूप में जन अभियान परिषद के महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया । जिला समन्वयक सुशील बर्मन जी द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा वर्तमान में किए जा रहे उसमें और अधिक गुणवंता और सकारात्मक के बाल से ही प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है शैक्षिकता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को सामूहिक सहभागिता से समाज के बीच में विभिन्न छोटे-छोटे कार्यों जैसे चौपाल दीवार लेखन रैली पौधारोपण नशा मुक्ति कार्यक्रम हरियाली यात्रा नव अंकुर सखी एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान तिरंगा यात्रा आदि के माध्यम से हम धीरे-धीरे गांव में सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित कर सकते हैं जो भी कार्य करें उसका प्रचार प्रसार के माध्यम से हम गांव में एक सामाजिक, कार्यों को बड़ा रूप दे सकते हैं जिससे समाज का विकास होना संभव है सभी पसमितियां के सदस्य नवांकुर  संस्थाएं मैटर्स एवं विभागीय जन की उपस्थिति में अंत में नशे से दूरी है जरूरी पर शपथ कार्यक्रम पूर्ण किया गया और सभी ने मिलकर नशा मुक्ति अभियान हेतु चर्चा की वह शपथ ग्रहण किया।

अन्य ख़बरें

रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 हजार नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

शाजापुर से भटका बालक जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिला, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल में प्वाइंट्समैन को प्रदान किया गया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, इमरजेंसी में देंगे सेवाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading