27.4 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग हार गईं शिक्षिका पूजा सिंह
आमाखेरवा मुक्तिधाम में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर


राजनगर, । जिले के राजनगर के पूर्व जनपद सदस्य रविंद्र कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय पूजा सिंह का मंगलवार को आमाखेरवा मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान एवं शोकपूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि, शिक्षक समुदाय एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। स्‍व. पूजा सिंह जो कि ग्राम सिरौली विद्यालय में शासकीय शिक्षिका रही है।  बताया गया कि करीब दो माह पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में पूजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में लगातार उपचार चलता रहा और 3 अगस्त को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पूजा सिंह के निधन की खबर से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को शिक्षा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अन्य ख़बरें

24 घंटे ग्रीन एनर्जी देने को प्रतिबद्ध है मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत

Newsdesk

नीति आयोग की रिपोर्ट ने युवा विरोध प्रदर्शनों के बीच शिक्षा व्यवस्था की हकीकतों को उजागर किया: शिवसेना (यूबीटी)

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading