26 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

विमान में टर्बुलेंस की घटना पर एयर इंडिया का बयान, 13 यात्री और 4 क्रू घायल; 5 को अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली,  फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 के उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने की घटना पर एयर इंडिया ने विस्तृत बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि घटना के बाद विमान ने सामान्य रूप से उड़ान जारी रखी और सुबह 11:07 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली में लैंड किया। एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, एयरबस ए320नियो विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। घटना में 13 यात्री और चार क्रू सदस्य घायल हुए, जिन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन ने बताया कि मंगलवार शाम 6:50 बजे तक पांच यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायल यात्रियों और क्रू सदस्यों का इलाज जारी है।

एयर इंडिया की टीमें अस्पतालों में मौजूद हैं और प्रभावित यात्रियों तथा उनके परिजनों के लगातार संपर्क में रहकर हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं। एयर इंडिया ने कहा कि स्थापित सुरक्षा और नियामकीय प्रक्रियाओं के तहत संबंधित नियामक एजेंसियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। एयरलाइन जांच में पूरा सहयोग कर रही है और विमान निर्माता कंपनी को भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और कुशलक्षेम उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इससे पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू करने की घोषणा की थी।

अन्य ख़बरें

उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, देहरादून में सभी स्कूल बंद, सीएम धामी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Newsdesk

बच्चों से जुड़े अश्लील सामग्री के मामले एनएचआरसी सख्त, कई राज्यों के डीजीपी समेत मंत्रालय और मेटा को नोटिस

Newsdesk

डीवाई पाटिल का निधन देश के लिए बड़ी क्षति, बांकीपुर के नतीजे बदलते जनमत का संकेत: भाई जगताप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading