जबलपुर। माय एफएम द्वारा आयोजित ‘रंगरेज़ पेंटिंग प्रतियोगिता’ में आदित्य कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा करिश्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। स्वच्छ नर्मदा और स्वच्छ भारत विषय पर बनाई गई उनकी आकर्षक पेंटिंग को निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।
प्रतियोगिता में जबलपुर के लगभग सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। माय एफएम ने विभिन्न स्कूलों में ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट चित्रों का चयन किया। आदित्य कॉन्वेंट स्कूल के 100 से अधिक प्रतिभागियों में से करिश्मा की पेंटिंग को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया।
विशेष उपलब्धि यह रही कि माय एफएम ने अपने वार्षिक कैलेंडर के अक्टूबर माह के पृष्ठ पर करिश्मा की विजेता पेंटिंग के साथ उनका तथा आदित्य कॉन्वेंट स्कूल का नाम भी प्रकाशित किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने करिश्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए माय एफएम की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।


