26.3 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

घटिया सड़क निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी उपयंत्री हटाए गए

जबलपुर। अमखेरा क्षेत्र में गुणवत्ताहीन सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण के मामले में नगर निगम ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने प्रभारी उपयंत्री पी. एडूकोण्डलू/लक्ष्मैया को उनके कार्यवाहक प्रभार से तत्काल प्रभाव से पृथक कर मूल पद पर वापस भेजने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार संभाग क्रमांक-15 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-74 में अमखेरा, खजरी खिरिया मुख्य मार्ग से कुदवारी बस्ती, ओंकार नगर और जागृति नगर तक सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।
निगमायुक्त ने बताया कि संबंधित अधिकारी मौके के पर्यवेक्षण अधिकारी होने के बावजूद निर्माण कार्य का प्रभावी निरीक्षण नहीं कर सके। निरीक्षण के समय उन्होंने सही अभिमत भी प्रस्तुत नहीं किया तथा कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए आवश्यक प्रयास नहीं किए। इस लापरवाही पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन प्राप्त जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
इसके बाद निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी उपयंत्री पी. एडूकोण्डलू/लक्ष्मैया को कार्यभार से पृथक कर उनके मूल पद नाकेदार पर पदस्थ किया है। साथ ही उनका मुख्यालय राजस्व विभाग नियत किया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

ब्लैक लहंगे में जाह्नवी, डीप-नेक ब्लाउज में

Newsdesk

सुप्रीम कोर्ट ने दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में कन्नूर डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

Newsdesk

देश के अंदर व्यवस्थित दो देश बनाए गए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading