August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत धनगवां पूर्वी में निकली तिरंगा यात्रा, नशा मुक्ति का दिया संदेश


मानव श्रृंखला बनाकर लगाए नारे, रंगोली व निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
जैतहरी। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगवां पूर्वी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर अनूपपुर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक कृष्ण कुमार सोनी, एसडीएम जैतहरी कमलेश पुरी एवं एसडीएम अनूपपुर प्रिंसी अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव एवं सहायक ग्रेड-3 कमलकांत साहू के सहयोग से विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल तथा नशा मुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर से गांव के प्रमुख मार्गों तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। लगभग 300 विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं अन्य लोगों ने इसमें सहभागिता की। यात्रा के दौरान ‘हर दिल में तिरंगा, हर घर में तिरंगा’, ‘हर घर तिरंगा फहराएंगे’, ‘नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो’, ‘नशे से दूरी है जरूरी’ तथा ‘नशा है दुश्मन जान का’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से मधुर स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया।
इस अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा एवं नशा मुक्ति विषय पर रंगोली प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा नशे के दुष्परिणामों को विषय बनाकर आकर्षक रंगोलियां एवं निबंध प्रस्तुत किए गए।
प्रभारी प्राचार्य एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक पूनम सिंह ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य मनोज खर्द, उच्च माध्यमिक शिक्षक पूनम सिंह, अनंत राम पांडे, वाई.के. टोप्पो, मुकेश जैन, रामप्रसाद राठौर, कुंवर सिंह राठौड़, अमर सिंह आइमे, ममता सिंह, काली राठौर, सुरेखा राठौर, अजय शर्मा, पीटीआई सुमित नारायण तिवारी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, दुर्गा पटेल, प्रियंका राठौर, छबिलाल यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी, स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल तथा नशा मुक्ति भारत अभियान के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता एवं नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अन्य ख़बरें

तिरंगे की शान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Newsdesk

सावन के दूसरे सोमवार पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से हुआ स्वागत

Newsdesk

सत्ता-संगठन के संरक्षण में ग्राम पंचायत बदरा में फर्जीवाड़े का खेल: लाखों का गबन, अफसर बने मूकदर्शक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading