27.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पावर जनरेटिंग कंपनी के 101 कार्मिकों ने रक्तदान कर आजादी के अमृत भाव को जीवनदान से जोड़ा

जबलपुर।  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को एक सार्थक पहल में बदलते हुए मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रामपुर स्थित एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर में पावर जनरेटिंग कंपनी के 101 कार्मिकों ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया।

शिविर की विशेषता यह रही कि कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने स्वयं रक्तदान कर पहल का नेतृत्व किया। उनके साथ डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल मिलिन्द भान्दक्कर और कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन एवं प्रशासन दीपक कश्यप सहित वरिष्ठ अभ‍ियंताओं एवं कार्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर मनजीत सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पहचान केवल विद्युत उत्पादन और कार्यक्षमता के लिए नहीं, बल्कि उद्देश्यपूर्ण पहल में आगे बढ़कर सामाजिक योगदान देने वाली कंपनी के रूप में भी है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी यह दर्शाती है कि कंपनी में सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा की भावना मजबूत है।

शिविर का आयोजन शासकीय सेठ गोविंददास (विक्टोरिया) चिकित्सालय, जबलपुर के ब्लड बैंक विभाग के समन्वय से किया गया। इसका उद्देश्य रक्त संग्रह के साथ कार्मिकों को नियमित रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना भी रहा। ब्लड बैंक विभाग के डॉ. अमितोष भल्ला व डॉ. अमिता जैन ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग एवं आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों तथा इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साध‍िकारी डॉ. सुनील वर्मा ने शिविर की व्यवस्थागत तैयारियों का समन्वय किया।

अन्य ख़बरें

राष्ट्र ध्वज तिरंगा देश की संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक : राकेश सिंह

Newsdesk

हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़ी 19.20 लाख की अवैध शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; दो की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading