August 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

नागरिकों और उद्यमियों से किया संवाद.
जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विजय नगर स्थित अग्रसेन मंडपम में आयोजित संवाद के कार्यक्रम में नागरिकों तथा उद्यमियों से संवाद किया।

मंत्री श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत आठ हितग्राहियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने स्वीकृत ऋण राशि के चेक तथा क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किये।

लोक निर्माण मंत्री के साथ संवाद के इस कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ अभिलाष पांडेय, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर भी शामिल हुए। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

जन विश्वास अभियान: जिला अस्पताल से कोतवाली और रानीताल स्टेडियम तक मंत्री राकेश सिंह का निरीक्षण

Newsdesk

पनीर में मिलावट पर यूपी सरकार का शिकंजा; 25 इकाइयों पर कार्रवाई, 7,686 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

Newsdesk

बालाघाट में संक्रमण और दूषित पानी पीने से 19 बच्चों की मौत : उमंग सिंघार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading