October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरजी कर रेप-मर्डर केस में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की हो गिरफ्तारी : अग्निमित्रा पॉल   

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की। यह मांग अगस्त 2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या की बड़ी साजिश के सिलसिले में की गई है।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “यह साफ है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व चीफ व्हिप निर्मल घोष, पानीहाटी नगर पालिका के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सोमनाथ डे और पीड़ित परिवार के पड़ोसी संजीव बनर्जी, पानीहाटी के श्मशान घाट पर पीड़ित के शव के जल्दबाजी में और साजिश के तहत किए गए अंतिम संस्कार के पीछे थे।”अग्निमित्रा पॉल ने सवाल उठाते हुए कहा, “निर्मल घोष और संजीव बनर्जी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि सोमनाथ डे फरार है। अगर घोष और बनर्जी को बड़ी साजिश का हिस्सा होने के कारण गिरफ्तार किया जा सकता है, तो पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी उन्हीं आधारों पर गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाना चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि 9 अगस्त 2024 की सुबह पीड़ित का शव मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की पूरी कार्रवाई संदिग्ध थी।उन्होंने पूछा “वह झारखंड से पुलिस को निर्देश देती रहीं। उन्होंने शाम 6 बजे के बाद शव का पोस्टमार्टम क्यों होने दिया, जो आमतौर पर नहीं किया जाता है? उन्होंने पुलिस को शव को सुरक्षित रखने का आदेश क्यों नहीं दिया?”

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment