23.5 C
Jabalpur
August 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लखनादौन में रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, रक्तवीरों ने किया 25 यूनिट रक्तदान

**

सिवनी- जिले में रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सिवनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से वृहद रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज लखनादौन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 25 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के लिए आगे आए रक्तवीरों ने इसे मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में योगदान का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

अभियान के तहत इससे पूर्व बरघाट में 108 यूनिट, जिला चिकित्सालय सिवनी में 52 यूनिट तथा केवलारी में 25 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। लखनादौन में आज हुए 25 यूनिट रक्तदान के साथ अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।

जिला प्रशासन का यह अभियान रक्तदान को जनभागीदारी से जोड़ने के साथ-साथ जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रक्तदान से प्राप्त प्रत्येक यूनिट रक्त जरूरत के समय किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से आगे आकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है।

लखनादौन में आयोजित शिविर के सफल आयोजन में एसडीएम श्री अर्जुन सिंह ठाकुर एवं बीएमओ डॉ. अशोक सहलाम सहित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग रहा।

अन्य ख़बरें

ईनामी कुश्ती दंगल में 36 पहलवानों ने दिखाए अपने दावपेंच

Newsdesk

शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा, एक दर्जन वारदातों का पर्दाफाश

Newsdesk

डॉ केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति न्यास भवन में किया गया ध्वजारोहण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading