23.9 C
Jabalpur
August 22, 2026
सी टाइम्स
खेल

महिला विश्व कप : नीदरलैंड्स से पार नहीं पा सकी भारतीय टीम, दूसरे राउंड के पहले मैच में मिली हार



एमस्टेलवीन, 21 अगस्त । एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 2-0 से हराया। वैगनर स्टेडियम में दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और उन्होंने भारतीय टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।

मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड्स की टीम भारत के डिफेंस पर हावी नजर आई। नीदरलैंड्स को मैच के तीसरे ही मिनट में सफलता मिली। पेनल्टी कॉर्नर पर मिले गोल करने के मौके को यिब्बी जानसेन ने बखूबी भुनाया और शानदार गोल दागा।

नीदरलैंड्स ने इसके बाद भी भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में भी गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में अपनी गोलकीपर को भी बदला और सविता पूनिया को मैदान पर उतारा।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन दीपिका इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। पहले हाफ के अंत तक नीदरलैंड्स की टीम 1-0 की बढ़त बनाए रखने में सफल रही। हालांकि, भारतीय टीम के डिफेंस ने इस दौरान नीदरलैंड्स को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। मैच के 30वें मिनट में सविता ने शानदार बचाव भी किया।

तीसरे क्वार्टर के दो मिनट के खेल के बाद ही नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस बचाव करने में सफल रहा। मैच के 38वें मिनट में नीदरलैंड्स ने अपनी बढ़त को 2-0 कर दिया। पेनल्टी कॉर्नर पर मिले मौके को फ्रिडेरीके माटला भुनाने में सफल रहीं और उन्होंने शानदार गोल दागा।

2-0 की बढ़त हासिल करने के बावजूद नीदरलैंड्स ने लगातार अटैक करना जारी रखा और भारतीय टीम को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन वह नीदरलैंड्स के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।

इस हार के साथ ही भारतीय टीम की राह मुश्किल हो गई है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए रविवार को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

अन्य ख़बरें

कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी की

Newsdesk

सैयद शाहिद हाकिम: भारतीय फुटबॉल का बड़ा नाम, 1960 ओलंपिक में किया था देश का प्रतिनिधित्व

Newsdesk

सारा बेजलेक ने सबालेंका को हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading