25.5 C
Jabalpur
August 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

मिचेल स्टार्क ने डेल स्टेन को पछाड़ा, टेस्ट फॉर्मेट के 10वें सफलतम गेंदबाज बने

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेटों के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे दिया है। स्टार्क अब स्टेन को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट इतिहास से दसवें सफलतम गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने शनिवार से साउथ मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शुरू हुए टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

साउथ मैके में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। स्टार्क ने अपनी आग उगलती गेंदबाजी से बांग्लादेश की शीर्ष क्रम बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। स्टार्क ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 6 मेडन फेंकते हुए मात्र 12 रन देकर 6 विकेट लिए। इस दौरान पांचवां विकेट लेते ही उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया।

36 साल के स्टार्क के अब 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 441 विकेट हो चुके हैं। स्टार्क एक पारी में 19 बार 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं, जबकि एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट 3 बार ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट है। स्टार्क से आगे अब वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श हैं। वॉल्श के नाम 132 टेस्ट में 519 विकेट हैं। देखना होगा कि स्टार्क इस रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं, या नहीं।डेल स्टेन ने 2004 से 2019 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे। स्टेन अब टेस्ट केसफलतम गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर चले गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं। वॉर्न ने 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट में 704 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

 

अन्य ख़बरें

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

Newsdesk

फ्रांस के बाद पुर्तगाल में लागू हुआ ‘हिजाब कानून’, सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर लगेगा लाखों का जुर्माना

Newsdesk

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading